Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरूग्राम एसटीएफ ने 5 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

October 26, 2023

गुरूग्राम एसटीएफ ने 5 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

गुरुग्राम एसटीएफ में 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सोहना के एक फार्म हाउस में व्यक्ति की हत्या मामले में आरोपी पिछले काफी समय से फरार था। इस हत्या में आरोपी मुख्य सूत्र धार था पिछले काफी समय से मोस्ट वांटेड चल रहा था।

गुरुग्राम के सोहना के एक फार्म हाउस में 13 अप्रैल 2023 में ज्ञानेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था इस हत्या का मुख्य सूत्रधार कपिल उर्फ पंडित था इस पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है तो वहीं मुख्य आरोपी कपिल उर्फ पंडित पिछले काफी समय से फरार था जिसके ऊपर पुलिस ने 5 हजार का इनाम रखा हुआ था आपसी रंजिश के चलते यह हत्या को अंजाम दिया गया था वही इस मामले में जो गवाह थे उनकी भी हत्या का प्लान कपिल और पंडित पिछले काफी समय से बना रहा था लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

गुरुग्राम की एसटीएफ ने आरोपी कपिल को गुरुग्राम के सेक्टर 14 से गिरफ्तार किया आरोपी से पुलिस ने तीन पिस्तौल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं 5000 के इस इनामी बदमाश को पिछले काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 14 से आरोपी कपिल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की फिलहाल अब आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में वांछित इस आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें