Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते महोबा में दो युवकों ने लगाई फांसी

October 26, 2023

आर्थिक तंगी और बीमारी के चलते महोबा में दो युवकों ने लगाई फांसी

महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में आर्थिक तंगी और बीमारी से क्षुब्ध होकर दो युवकों ने गुरूवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक उमेश चन्द्र ने बताया कि चरखारी क्षेत्र में सूपा गांव के निवासी युवक 32 वर्षीय संदीप कुमार ने अपने खेत मे स्थित कच्चे मकान में फांसी पर झूल खुदकुशी कर ली। मृतक किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था जिसका आर्थिक तंगी के चलते वह इलाज नहीं करा पा रहा था। उसने अपनी करीब 6 बीघा खेती में इस बार फसल आने पर अपना इलाज कराने की योजना बनाई थी किन्तु सूखे के कारण फसल खराब होने से उसे खासा सदमा लगा था।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि सुबह खेत मे जाकर युवक ने घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोग जब खाना लेकर पहुंचे तो उसे फांसी पर झूलता देख सन्न रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

उधर कबरई क्षेत्र के सिंघनपुर बघारी गांव में 26 वर्षीय युवराज सिंह उर्फ दीपू ने अपने घर मे फांसी के फंदे पर झूल कर मोत को गले लगा लिया। परिजनों के मुताबिक वह लीवर की बीमारी से ग्रसित था। काफी इलाज होने के बावजूद वह बीमारी से निजात नही पा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें