Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

South Korea, अमेरिका, जापान ने रूस को युद्ध सामग्री की कथित आपूर्ति के लिए उ.कोरिया की निंदा की 

October 26, 2023

South Korea, अमेरिका, जापान ने रूस को युद्ध सामग्री की कथित आपूर्ति के लिए उ.कोरिया की निंदा की 
सियोल:  दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने रूस को युद्ध सामग्री आपूर्ति करने के लिए उत्तर कोरिया की निंदा  की और कहा कि इस तरह की हथियार आपूíत से यूक्रेन में रूस के युद्ध में मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के शीर्ष राजनयिकों के संयुक्त बयान से कुछ दिन पहले रूस के विदेश मंत्री ने अमेरिका के उस दावे का मजाक उड़ाया था कि उनके देश को उत्तर कोरिया से युद्ध सामग्री मिली है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका अपने आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा है।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकनऔर जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम (उत्तर कोरिया से) सैन्य उपकरण हासिल करने के रूस के प्रयासों को बेनकाब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’  बयान में कहा गया है, ‘‘ऐसे हथियारों की आपूíत, जिनमें से कई की हम अब पुष्टि करते हैं, से रूस के आक्रामक युद्ध में मृतक संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’’उत्तर कोरिया और रूस, दोनों का अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ अलग-अलग टकराव जारी है। दोनों ने हाल में अपने रक्षा और अन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। रूस के ख़त्म हो चुके हथियारों के भंडार को फिर से भरने के लिए उत्तर कोरिया द्वारा पारंपरिक हथियारों की आपूíत के प्रावधान के बारे में अटकलें पिछले महीने तब तेज हो गईं जब उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और प्रमुख सैन्य सुविधाओं का दौरा करने के लिए रूस के सुदूर पूर्व की यात्र की।
अमेरिका, दक्षिण कोरिया और अन्य का मानना है कि उत्तर कोरिया अपने हथियारों की आपूíत के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए रूस से परिष्कृत हथियार प्रौद्योगिकियां प्राप्त करना चाहता है। पिछले हफ्ते प्योंगयांग की अपनी यात्र के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक स्वागत भाषण में कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध के लिए उत्तर कोरिया के ‘‘अटूट’’ समर्थन को महत्व देता है। उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व में बढ़ते क्षेत्रीय सैन्य खतरों से निपटने के लिए उत्तर कोरिया और चीन के साथ नियमित सुरक्षा वार्ता का भी प्रस्ताव रखा।
मॉस्को लौटने के बाद लावरोव ने उत्तर कोरियाई हथियार हस्तांतरण के अमेरिकी आरोप को खारिज करते हुए कहा कि ‘‘अमेरिकी हर किसी पर आरोप लगाते रहते हैं।’’ रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करता।’’इस महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य उपकरणों और युद्ध सामग्री के 1,000 से अधिक कंटेनर दिए हैं। व्हाइट हाउस ने तस्वीरें जारी कीं जिसमें कहा गया कि कंटेनरों को ट्रेन के माध्यम से दक्षिण-पश्चिमी रूस ले जाने से पहले रूसी ध्वज वाले जहाज पर लादा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें