Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम एशिया संकट: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा समन्वय व रणनीति बनाने के लिए शीर्ष अधिकारियों की बैठक

October 26, 2023

पश्चिम एशिया संकट: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा समन्वय व रणनीति बनाने के लिए शीर्ष अधिकारियों की बैठक

श्रीनगर: इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर समन्वय और रणनीति बनाने के लिए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यहां बैठक की। एक रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार आर.आर. भटनागर और सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की। बयान में कहा गया, वर्तमान पश्चिम एशिया संकट की पृष्ठभूमि में केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति को लेकर समन्वय और रणनीति बनाने के लिए श्रीनगर में 15 कोर मुख्यालय में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की एक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।

अधिकारी ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति से संबंधित कई पहलुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक, चिनार कोर के कमांडर और सैन्य तथा राज्य प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। प्रवक्ता ने कहा, पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न आकस्मिक परिदृश्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा, र्सिदयों के मौसम की शुरुआत के संबंध में क्षेत्र में सुरक्षा की बारीकियों पर भी चर्चा हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें