Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

October 27, 2023

मथुरा में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की छाता पुलिस ने एटीएम मशीन तोड़कर नगदी लूटने का प्रयास करने के आरोप में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस ने लूट मामले में आरोपी शिवम और प्रमोद को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गत 25 अक्टूबर को छाता स्थित केनरा बैंक के एटीएम की मशीन तोड़कर बदमाशों ने नगदी लूटने का प्रयास किया था।

इस संबंध में बैंक प्रबंधक दीपक रावत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बिसेन ने बताया कि छाता पुलिस ने र्सिवलांस एवं स्वॉट टीम के सहयोग से बदमाशों के मोबाइल फोन से उनकी ‘लोकेशन’ पता की और बृहस्पतिवार रात गोवर्धन चौराहे के खानपुर के पास उन्हें घेर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी, इस पर पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें