Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले पैन इंडिया टूर ‘इन माई फीलिंग्स’ के लिए तैयार हैं Hardy Sandhu

October 28, 2023

पहले पैन इंडिया टूर ‘इन माई फीलिंग्स’ के लिए तैयार हैं Hardy Sandhu

मुंबई: जाने माने गायक-अभिनेता हार्डी संधू अपने पहले पैन इंडिया टूर ‘इन माई फीलिंग्स’ (In My Feelings) के लिये उत्साहित हैं।हार्डी संधू(Hardy Sandhu) ‘इन माई फीलिंग्स’ पैन इंडिया टूर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह संगीत यात्रा भारत भर के विभिन्न शहरों को कवर करेगी, जिसका पहला पड़ाव दिल्ली होगा और उसके बाद नवंबर और दिसंबर 2023 में इंदौर, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, पुणे और भुवनेश्वर होंगे।शो में कई बैकअप डांसर्स के साथ-साथ हार्डी संधू के परफॉर्मेंस होंगे।

हार्डी संधू ने कहा, मैं अपने पहले पैन इंडिया टूर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं। यह लंबे समय से लंबित था और मैं आखिरकार अपने करियर के ऐसे दिलचस्प मोड़ पर इसे करके खुश हूं। हम दिल्ली से शुरू करके पूरे भारत के विभिन्न शहरों को कवर कर रहे हैं, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं क्योंकि इससे मुझे अपने फैंस से मिलने और उनके प्रचुर प्यार का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें