Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023: कल जीत का सिक्सर लगाने के इरादे से उतरेगी रोहित सेना, किस की होगी सेमीफाइनल में एंट्री

October 28, 2023

World Cup 2023: कल जीत का सिक्सर लगाने के इरादे से उतरेगी रोहित सेना, किस की होगी सेमीफाइनल में एंट्री

लखनऊ: आईसीसी विश्व कप में अब तक अजेय भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत का छक्का लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी वहीं गत विजेता को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। 2019 के चैंपियन इंग्लैंड के लिये मौैजूदा विश्व कप का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है,ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर खोये आत्मविश्वास को वापस पाने की होगी, हालांकि इसके लिये उन्हे कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली पर काबू पाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ विराट का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है मगर बदले हालात में विराट को रोकना गोरे गेंदबाजों के लिये आसान नहीं होगा वहीं विराट इस मैच में शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें