Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ख़राब बल्लेबाजी और ओस के कारण हमें हार मिली : बटलर

October 30, 2023

ख़राब बल्लेबाजी और ओस के कारण हमें हार मिली : बटलर

लखनऊ: इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने रविवार को आईसीसी विश्व कप के 29वें मुकाबले में भारत के हाथों मिली 100 रनों की हार के लिए टीम की लचर बल्लेबाजी और ओस को जिम्मेदार ठहराया है।

जॉस बटलर ने कहा कि 230 रनों का पीछा करते हुए हमारे पास मौका था, लेकिन वही पुरानी कहानी दोहराई गई। ओस को लेकर मुझे अंदाजा नहीं था और केवल अंतर्मन के कारण स्कोर का पीछा करने का फैसला लिया था। पावरप्ले में गेंदबाज़ों ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और उन्हें मूवमेंट भी मिला। क्षेत्ररक्षण भी काफी अच्छा रहा, लेकिन हमने लचर बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि अभी टूर्नामेंट में खेलने के लिए काफी कुछ बचा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें