Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिणी मेक्सिको में ओटिस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हुई

October 30, 2023

दक्षिणी मेक्सिको में ओटिस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हुई

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के गुएरेरो राज्य में ओटिस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है, जबकि 36 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी राज्य के गवर्नर एवलिन सालगाडो ने दी। गवर्नर ने राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर से फोन बातचीत की और कहा कि यह शुरुआती आंकड़ा है। श्रेणी पांच का तूफान ओटिस बुधवार को गुएरेरो के प्रशांत तट से टकराया था, जिससे मैक्सिको के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक अकापुल्को के समुद्र तटीय रिसॉर्ट को गंभीर नुकसान पहुंचा।

राष्ट्रपति ओब्राडोर ने कहा कि देश के स्वामित्व वाले संघीय विद्युत आयोग ने अकापुल्को बंदरगाह में गिरे हुए 10,000 में से 3,211 बिजली के खंभे वापस लगा दिया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि गैसोलीन, डीजल और घरेलू गैस जैसे ईंधन की आपूर्ति के लिए सोमवार रात तक अकापुल्को में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें