Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPG Price Hike: नवंबर की शुरुआत महंगाई के साथ, दिवाली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर…जानिए नए रेट

November 1, 2023

LPG Price Hike: नवंबर की शुरुआत महंगाई के साथ, दिवाली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर…जानिए नए रेट

नेशनल डेस्क: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही मंहगाई ने झटका दिया है। प्याज की कीमतों के बाद अब एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। त्योहारी सीजन चल रहा है और ऐसे में LPG सिलेंडर पर महंगाई का बम फूटा है। करवा चौथ के दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ा इजाफा किया है। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला LPG गैस सिलेंडर 100 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। हालांकि, राहत की बात है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर

  • दिल्ली में 1,833 रुपए में मिलेगा, जो पहले 1731 रुपए में मिल रहा था
  • मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है, जो पहले 1684 रुपए थी।
  • कोलकाता में 1839.50 रुपए की जगह अब 1943.00 रुपए का बिकेगा।
  • चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपए हो गई है, पहले यह 1898 रुपए में मिल रहा था।

 

महीने में बढ़े इतने दाम

सरकार ने 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर पर राहत दी, तो वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में महीने भर में 300 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपए तक बढ़ाए गए थे और एक महीने बाद 1 नवंबर को इसमें और इजाफा किया गया है। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में सबसे ज्यादा 103.50 रुपए की तेजी दर्ज की गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम

14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है जो राहत भरी बात है। बता दें कि हर महीने की 1 तरीख को दाम बढ़ाए जाते हैं लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले अगस्त महीने में मोदी सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती कर बड़ा तोहफा दिया था।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें