Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं का पक्ष अनदेखा कर किससे लड़ रहीं हैं प्रियंका : Meenakshi Lekhi

October 26, 2023

महिलाओं का पक्ष अनदेखा कर किससे लड़ रहीं हैं प्रियंका : Meenakshi Lekhi

भोपालः केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कहने वाली श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश में महिलाओं के ही पक्ष को अनदेखा कर किससे लड़ रही हैं, ये पता नहीं है। लेखी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में कांग्रेस के उन प्रत्याशियों के नाम भी गिनाए, जिन पर स्वयं या उनके परिजन पर कथित तौर पर महिला अत्याचार से जुड़े कोई भी मामले हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती वाड्रा कहती हैं कि‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं‘, पर वो किससे लड़ रहीं हैं, ये नहीं मालूम क्योंकि राज्य में महिलाओं का पक्ष ही अनदेखा कर दिया गया है। प्रदेश के एक नेता महिलाओं को‘टंच माल’कहते हैं, वहीं एक अन्य, महिलाओं को‘आइटम’बोलते हैं। कांग्रेस मलिन मन से महिलाओं को भ्रमित कर रही है। पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट दे दिया है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों मुरली मोरवाल, सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, तरुण भनोत, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सुनील सराफ, सिद्धार्थ कुशवाह और सोहन वाल्मीक का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन पर स्वयं या इनके परिजन पर महिलाओं के साथ अत्याचार के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों का ट्रैक रिकॉर्ड ऐसा है, उन पर महिलाएं कैसे विश्वास करेंगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय में पार्टी के सहयोगी दल आपस में सेटिंग से महिला आरक्षण बिल लाते थे, जिसमें कोई एक पार्टी इस विधेयक को लाती थी और दूसरी उसे गिरा देती थी। हालांकि उन्होंने प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र के महिलाओं के संबंध में इन दिनों वायरल हो रहे कथित बयान से जुड़े सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर के संविधान में कहा गया कि राष्ट्रीय से लेकर मंडल स्तर तक महिलाओं का 33 फीसदी प्रतिनिधित्व होगा। इसका उद्देश्य महिला नेतृत्व सामने लाना है। महिला आरक्षण के मामले पर उन्होंने कहा कि अभी वो अधिनियम बना है और इसका क्रियान्वयन भी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें