Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के दानीदाता कैलाश कुमार सुथार ने ‘श्री बद्रीनाथ मंदिर‘ नाम की लगवाई पट्टिका

November 1, 2023

राजस्थान के दानीदाता कैलाश कुमार सुथार ने ‘श्री बद्रीनाथ मंदिर‘ नाम की लगवाई पट्टिका

बद्रीनाथ: चारधाम यात्र अपने अंतिम चरण में है और श्रद्धालुओं का उत्त्साह भी अपने चरम पर है। श्रद्धालु अपनी इच्छा से दिल खोलकर अपने इष्टदेव के प्रति दान कर रहे हैं। ऐसे ही एक श्रद्धालु ने मंगलवार को भगवान बद्रीनाथ धाम में ‘श्री बद्रीनाथ मंदिर‘ नाम की पट्टिका लगवाई।

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में राजस्थान के दानीदाता कैलाश कुमार सुथार ने भगवान बद्रीनाथ मंदिर के आगे ‘श्री बदरीनाथ मंदिर‘ की नाम पट्टिका लगाई है, जिससे श्री बदरीनाथ मंदिर की शोभा और भी ज्यादा बढ़ गई है। श्रद्धालुजन दूर से ही यह नाम पट्टिका देख पा रहे हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दानीदाता को साधुवाद दिया है।श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक श्री बद्रीनाथ मंदिर के समीप जगह- जगह श्री बद्रीनाथ मंदिर के छोटे बोर्ड लगे थे, लेकिन वह बोर्ड दूर से नहीं दिखाई देते थे। भगवान के नाम की नाम पट्टिका लगने से श्रद्धालुजन दूर से दिन तथा रात भगवान बदरीविशाल के मंदिर का नाम देख पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कैलाश कुमार सुमेरपुर (पाली) राजस्थान के निवासी हैं। वहां उनकी लेजर फ्लैक्स, कार्ड बोर्ड, लिखाई की चार भुजा ईएनसी के नाम से फर्म है। कैलाश कुमार ने बताया कि उनकी हार्दकि इच्छा थी वह भगवान के नाम का बोर्ड मंदिर के आगे सुशोभित करें। इस बारे में वह बद्रीनाथ मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान से मिले। उन्होंने बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार से भी इस बावत बात की, उनका सहयोग मिला।श्री बद्रीनाथ मंदिर की नाम पट्टिका राजस्थान में बनकर तैयार हुई। राजस्थान से यहां लाकर नाम के बोर्ड को स्थापित किया गया। मंदिर के अधिकारी चौहान ने बताया कि कैलाश कुमार सुमेरपुर ने स्वेच्छा से साढ़े पांच लाख रुपये खर्च किए। इससे उन्हें अपार खुशी हो रही है। नाम पट्टिका स्थापित करने के अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, राजेंद्र सेमवाल मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें