Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पावरग्रिड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया आयोजन

November 1, 2023

पावरग्रिड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया आयोजन

गुरुग्राम: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड), भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय का महारत्न सीपीएसयू, सतर्क ता जागरूकता सप्ताह 2023 के दौरान देश में अपने प्रतिष्ठानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।

पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशकों और सीवीओ ने दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को सतर्क ता जागरूकता सप्ताह 2023 समारोह के दौरान जागरूकता फैलाने हेतु वॉकथॉन का नेतृत्व किया, जिसमें कॉर्पोरेट सेंटर गुरुग्राम के कर्मचारियों ने भाग लिया।

पावरग्रिड के सीएमडी श्री के. श्रीकांत द्वारा कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भारत के माननीय राष्ट्रपति, भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एवं केन्द्रीय सतर्क ता आयुक्त के संदेश पढ़े गये। पावरग्रिड द्वारा जनता और पावरग्रिड के कर्मचारियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सतर्क ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें