Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tamil Nadu: पहले पूछी जाति, फिर निर्वस्त्र किया और कर दिया ऊपर पेशाब…क्रूर व्यवहार से सदमे में युवक

November 2, 2023

Tamil Nadu: पहले पूछी जाति, फिर निर्वस्त्र किया और कर दिया ऊपर पेशाब…क्रूर व्यवहार से सदमे में युवक

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के तिरूनेलवेली जिले में दो लोगों की पहले जाति पूछी गई और फिर उनपर पेशाब कर दिया गया। इसको लेकर तमिलनाडु में भारी बवाल मचा हुआ है। तमिलनाडु पुलिस ने अनुसूचित जाति के दो युवकों पर कथित रूप से हमला करने, उन्हें निर्वस्त्र करने और पेशाब करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 30 अक्तूबर की है। पीड़ित युवक स्नान करने के लिए थमिराबरानी गए थे, जब दोनों वापस घर लौट रहे थे।

 

तभी नदी के पास बैठकर शराब पी रहे आरोपियों ने उन्हें रोका और उनसे उनका घर और उनकी जाति के बारे में पूछा। जब आरोपियों को पता चला कि वे एक दलित बस्ती से हैं, तो नशे में धुत लोगों ने उनसे मारपीट की और उनके कपड़े उतार दिए और उन पर पेशाब कर दिया।

 

पीड़ितों ने बताया कि उन्हें उन बदमाशों ने देर रात तक बंधक बनाए रखा और उन पर लाठी और छड़ों से हमला किया। उन्होंने उनसे घटनास्थल से भगाने से पहले 5,000 रुपये और दो मोबाइल फोन भी छिन लिया। दोनों पीड़ति पास में एक रिश्तेदार के घर गए, अपने माता-पिता से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। घटना के बाद पीड़ित युवकों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार

दलित युवकों पर हमला करने, उन्हें निर्वस्त्र करने और पेशाब करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पलयमकोट्टई निवासी पोन्नुमणि (25), नल्लामुथु (21), आयराम (19), रमार (22), शिवा (22) और लक्ष्मणन (22) के रूप में की गई है। सभी छह आरोपियों को बाद में एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें