Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIDEO: एकसाथ दिखे शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर…मीडिया को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

November 2, 2023

VIDEO: एकसाथ दिखे शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर…मीडिया को देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर (Shubman Gill-Sara Tendulkar) को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उनके फैंन्स चर्चा करते रहते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से ही अपने रिश्ते को लेकर फैंन्स को कभी कोई जवाब नहीं दिया। इसी बीच इस रूमर्ड कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उनके फैंन्स एक बार फिर से इनके रिश्ते को लेकर चर्चा करने लग गए हैं।


एकसाथ दिखे सारा-शुभमन गिल

हाल ही में बीती रात मुंबई में लग्जरी मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) का लॉन्च हुआ। इस लॉन्च इवेंट में पूरा बॉलीवुड जगत और कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। इस दौरान शुभमन गिल को भी स्पॅाट किया गया,जहां वो सारा तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने लाल रंग का फ्लोर लेंथ गाउन पहना है तो वहीं, शुभमन गिल ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे।

 

मीडिया को देख दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियो में दिख रहा है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट से बाहर निकल रहे हैं लेकिन जैसे ही उनकी नजर बाहर खड़े पैपराजी पर पड़ती है तो वहीं रुक जाते हैं, जिसके बाद दोनों अलग-अलग निकलते हैं। ऐसे में उनके फैंन्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों भले ही कितना भी अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर ले लेकिन सच सामने आ ही जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें