Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023 IND vs SL: शमी और सिराज का कहर, श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारत ने शान से की सेमीफइनल में एंट्री

November 2, 2023

World Cup 2023 IND vs SL: शमी और सिराज का कहर, श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारत ने शान से की सेमीफइनल में एंट्री

World Cup 2023 IND vs SL: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक टू बैक छह मुकाबले जीते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाये। जिसमे से शुभमन गिल ने 92,विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाये। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट लिए।

भारत-श्रीलंका इससे पहले कुल 167 बार वनडे इंटरनेशनल में आमने-सामने हुए थे. इस दौरान भारतीय टीम ने 98 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की. वहीं 11 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला, जबकि एक मैच टाई भी रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें