Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोदरेज प्रॉपर्टीज का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढक़र 66.80 करोड़ रुपये

November 2, 2023

गोदरेज प्रॉपर्टीज का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत बढक़र 66.80 करोड़ रुपये

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढक़र 66.80 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 54.96 करोड़ रुपये था। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी कुल आय बढक़र 605.11 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 369.20 करोड़ रुपये थी। गोदरेज समूह की रियल एस्टेट शाखा गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें