Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karan Johar के शो में आएगा बड़ा Twist, सारा अली खान और अनन्या पांडे बनेंगी अगली गेस्ट

November 3, 2023

Karan Johar के शो में आएगा बड़ा Twist, सारा अली खान और अनन्या पांडे बनेंगी अगली गेस्ट

 

मुंबई: करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 8 के साथ वापसी कर चुके हैं। ऐसे में शो का पहला और दूसरा एपिसोड जबरदस्त रहा है।आपको बता दें कि, इस शो में करण जौहर सेलेब्स से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सवाल भी करते हैं। सेलेब्स के बारे में शो में कई ऐसी बातें पता चलती हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।

पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए थे वहीं दूसरे एपिसोड में देओल ब्रदर्स सनी और बॉबी आए थे। हर हफ्ते फैंस को इंतजार रहता है कि अगले एपिसोड में कौन से सेलेब्स के बारे में जानने को मिलने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक,कॉफी विद करण 8 के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड की दो हसीनाएं सारा अली खान और अनन्या पांडे आने वाली हैं।

जो बहुत से राज़ खोलेंगी। यह शो बहुत ही दिलचस्प रहने वाला है। इस शो में अनन्या पांडे तीसरी बार आने वाली हैं,सबसे पहले अनन्या अपनी डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की रिलीज के टाइम तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के साथ आईं थीं. 7वें सीजन में अनन्या अपने लाइगर को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ शो में आईं थीं।

अब अनन्या बॉलीवुड की हसीना सारा के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आएंगी। सारा अली खान की बात करें तो वो पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार करण के शो में आने वाली हैं। उन्होंने पहले कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के साथ डेब्यू किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें