Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

China को CIIE आयोजित करने की आवश्यकता क्यों है?

November 3, 2023

China को CIIE आयोजित करने की आवश्यकता क्यों है?

5 से 10 नवंबर तक, छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) शांगहाई में आयोजित होगा, यह पहली बार होगा कि सीआईआईई ने कोविड-19 महामारी के बाद ऑफ़लाइन प्रदर्शनियों को फिर से पूरी तरह शुरू किया है।

सीआईआईई आयात की थीम के साथ दुनिया का पहला राष्ट्रीय स्तर का एक्सपो है। यह गवाह है कि चीन के खुलेपन का द्वार “व्यापक से व्यापक खुल रहा है” और चीन के उच्च स्तरीय खुलेपन की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

वैश्विक व्यापार विकास के इतिहास में एक अग्रणी कार्य के रूप में, नवंबर 2018 में, पहले सीआईआईई के उद्घाटन समारोह में चीन ने दुनिया से वादा किया कि “चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो न केवल हर साल आयोजित किया जाना चाहिए, बल्कि उच्च स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए, परिणाम प्राप्त करना चाहिए और बेहतर से बेहतर बनना चाहिए।”

आंकड़ों के अनुसार, पहले पांच सीआईआईई में 131 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने राष्ट्रीय व्यापक प्रदर्शनी में भाग लिया, जिसमें लगभग 2,000 नए उत्पादों, नई प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को लॉन्च किया गया, जिसमें लगभग 350 अरब अमेरिकी डॉलर की संचयी इच्छित लेनदेन मात्रा थी।

बताया गया है कि मौजूदा छठा सीआईआईई ऑफ़लाइन आयोजन को पूरी तरह से बहाल करेगा और अतिथि देशों की स्थापना करेगा। अब तक, 60 से अधिक देशों ने प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। विश्व व्यापार संगठन, संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र आदि संगठनों ने प्रदर्शनी में भाग लेने की पुष्टि भी की है। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए लगभग 3,000 कंपनियों ने हस्ताक्षर किए है, जिसका प्रदर्शनी क्षेत्रफल 3.6 लाख वर्ग मीटर से अधिक है।

पिछले छह वर्षों में, सीआईआईई में “मित्रों का समूह” और भी बड़ा हो गया है, वह चीन और दुनिया को जोड़ता है, विचारों का आदान-प्रदान करता है, और चीन का उच्च स्तरीय खुलेपन की ओर आगे बढ़ने वाला मंच भी बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें