-
नई दिल्ली: रूस से तेल-गैस खरीद पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने वाले अमेरिकी कानून ‘सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कांग्रेस के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे कानूनों का अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है।.