Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की

November 3, 2023

PM मोदी ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के प्रदर्शन की सराहना की

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हाल ही में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, “हाल ही में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत की कुश्ती प्रतिभा और भी निखर गई है, क्योंकि हमने उत्कृष्ट नौ पदक हासिल किए हैं, जिनमें से छह हमारी नारी शक्ति ने जीते हैं।

विश्व चैंपियनशिप में हमारे उभरते पहलवानों का यह उल्लेखनीय प्रदर्शन उनकी अथक लगन और दृढ़ता का एक प्रमाण है। उन्हें बधाई और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीते है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें