Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों की छुट्टी में परिवार संग प्लान करें थाईलैंड ट्रिप, खर्च करने होंगे बस इतने रूपये

November 4, 2023

सर्दियों की छुट्टी में परिवार संग प्लान करें थाईलैंड ट्रिप, खर्च करने होंगे बस इतने रूपये

 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ वालों के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको बैंकॉक और पटाया की सैर का अवसर मिल रहा है। आपको बता दें कि, सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में इस ठंड के सीजन अपने परिवार के साथ थाईलैंड की सैर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में बुकिंग करा सकते हैं. गौरतलब है कि अपने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में थाईलैंड ने भारतीयों के लिए छह महीना वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है।

यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है जिसमें आपको लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बैंकॉक के लिए फ्लाइट मिलेगी। इसके बाद आपको 2.5 घंटे का सफर पूरा करके पटाया जाना होगा। इस पैकेज में आपको फोर स्टार होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी। पैकेज में आपको कोरल आईलैंड टूर पर जाने का भी मौका मिलेगा। लौटने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट बैंकॉक से लखनऊ तक के लिए मिलेगी।

इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा मिलेगी। यह पूरा पैकेज 6 दिन और 5 रात का है जिसमें आपको अकेले यात्रा करने पर 60,300 रुपये, दो लोगों के साथ 60,300 रुपये और तीन लोगों के साथ 55,200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें