Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP SC मोर्चा मंडल सुजानपुर के कार्यकारिणी घोषित, जोगिंदर सिंह बने दूसरी बार अध्यक्ष

November 4, 2023

BJP SC मोर्चा मंडल सुजानपुर के कार्यकारिणी घोषित, जोगिंदर सिंह बने दूसरी बार अध्यक्ष

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर भाजपा मंडल एससी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में घोषित कार्यकारिणी सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद प्राप्त किया हैं। जानकारी देते हुए जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने बताया जो कार्यकारी घोषित की गई है उसमें बीजेपी हाई कमान के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, समेत तमाम लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही यह कार्यकारिणी घोषित हुई है।

उन्होंने बताया कि जोगिंदर सिंह को दूसरी बार एससी मोर्चा मंडल सुजानपुर का अध्यक्ष घोषित किया गया हैं। इसके साथ-साथ इस कार्यकारिणी में रवि कुमार, दलवीर सिंह, सतपाल सिंह, बंटी कुमार, सरवन कुमार, सोनू उर्फ भगवान, को उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रिंकू डोगरा, महामंत्री सुरेश कुमार, सुरजीत सिंह, पूनम डोगरा, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, बीना देवी, सुनील कुमार को सचिव बनाया गया हैं।

पृथ्वी सिंह को कोषाध्यक्ष राज कुमारी को सह कोषाध्यक्ष, जगपाल सिंह मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सोपा गया है। इसके साथ-साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में सीताराम, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, रंगीला राम, चरण सिंह, दिलीप सिंह, जीवन कुमार, दलजीत सिंह, रिंकू कुमार, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद्र, भूकर राम, कमला देवी, सुखदेव सिंह, राजकुमार रणजीत सिंह, रीना देवी, प्रकाश चंद्र, कृष्ण चंद्र, सुभाष चंद्र आदि को शामिल किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी सदस्यों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसको वह ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाए। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी और पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाना इसलिए सबको एक साथ चलकर काम करना है। हिमाचल से चारों की चारों सीट जीतकर केंद्र में मोदी की झोली में डालनी है। ताकि केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें