Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

90’s के दशक की 8 PM Whisky कैसे बनी ये महफिलों की जान, जानने के लिए पढ़ें इसकी पूरी कहानी

November 5, 2023

90’s के दशक की 8 PM Whisky कैसे बनी ये महफिलों की जान, जानने के लिए पढ़ें इसकी पूरी कहानी

 

नई दिल्ली: लोअर मिडल या मिडल क्लास के लोगों के लिए 8 PM व्हिस्की दिल के बहुत करीब होती है। जब इसने मार्केट में अपनी पकड़ N बनाई तो धीरे-धीरे लोगों को भी ये काफी भाने लगी। ऑफिस के बाद शाम को या कॉलेज के बंक की अपनी अपनी कहानियां हैं, ये जिन महफिलों से निकलती हैं वहां एक व्हिस्की जो पॉपुलर है वो 8 PM है।

आज भी अगर कुछ पुराने लोगों से इसके बारे में पूछ लिया जाए तो वह सारी पुरानी बातें, दोस्तों के साथ महफिलों के किस्से सुना देंगे। 8 PM व्हिस्की की निर्माता कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड (RKL) है। कमाल की बात यह भी है कि 8 PM Whisky शराब उद्योग का पहला ब्रांड है जिसने लॉन्च के पहले ही साल में दस लाख पेटी बेचने के लिए ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2001’ का खिताब अपने नाम किया है।

यह भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) के सबसे पुराने और सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। इस कंपनी को पहले रामपुर डिस्टिलरी के नाम से जाना जाता था। साल 1998 में 8PM व्हिस्की के लॉन्च के साथ पिता ललित और बेटे अभिषेक ने अपने ब्रांड की शुरुआत की थी।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें