Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवधी फिल्म में नजर आयेंगे कुंदन भारद्वाज और आकाश सिंह

November 7, 2023

अवधी फिल्म में नजर आयेंगे कुंदन भारद्वाज और आकाश सिंह

मुंबई: शानवी फिल्मस और सत्यदेव फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही अवधी फिल्म दबदबा में कुंदन भारद्वाज और आकाश सिंह की जोड़ी नजर आयेगी।

निर्माता अंकित सिंह, रवि शंकर सिंह की अवधी फिल्म में‘दबदबा’का निर्देशन बालकृष्ण सिंह कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर निर्देशक बालकृष्ण सिंह ने कहा कि दबदबा एक एक्शन थ्रिलर मूवी होने वाली है, जो दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल का अनुभव देंगी। फिल्म में करीब करीब सभी फाइट सीन दर्शकों को सिनेमाघरों में दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर देंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई, यूपी और नेपाल में की जाएगी।

वही फिल्म के निर्माता रवि शंकर सिंह और अंकित सिंह ने कहा कि हम इस फिल्म को उस लेवल का बनायेगे की हर कोई इसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएगा। फिल्म के निर्माण में हम कही पर भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाले है। इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर हम बहुत उत्साहित है।

कुंदन भारद्वाज और आकाश सिंह ने कहा कि हम दबदबा की कहानी को तो ज्यादा रिवील नहीं कर सकते हैं, लेकिन इतना कहेंगे कि फिल्म दबदबा में आपको सभी कलाकारों का दबदबा देखने को मिलेगा। यह फिल्म दो भाइयों की कहानी है जिसमें रिश्ते नाते और प्यार मोहब्बत का समागम है, जिससे देखने के बाद हर भाई को अपने भाई से और भी प्यार हो जाएगा। जिसमें हर एक सीन आपको इमोशनल कर देगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें