Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हवा में उड़कर सामान देने पहुंचा डिलीवरी ब्वॉय, देखते रह गए लोग…Video Viral

November 7, 2023

हवा में उड़कर सामान देने पहुंचा डिलीवरी ब्वॉय, देखते रह गए लोग…Video Viral

नेशनल डेस्क: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड हो चला है, लोग घर बैठे ही सामान मंगवाना पंसद करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के बाद इंतजार होता है डिलीवरी का, कि कब डिलीवरी ब्वॉय आएगा और सामान देकर जाएगा। ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी हमें अपने पार्सल का इंतजार रहता है। डिलीवरी ब्वॉय थोड़ा देरी से आए तो हम उससे पूछने लगते हैं क्या बात है भइया देर लगा दी। हालांकि जब टाइम से डिलावरी मिल जाए तो उसकी तारीफ भी कर देते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by noon (@noon_uae)

वहीं एक डिलीवरी ब्वॉय का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान रह गए। दरअसल दुबई में डिलीवरी कुछ अलग ही तरीके से हो रही है, अब इस डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई में सामान की डिलीवरी देने के लिए डिलीवरी ब्वॉय बाइक या बड़ी गाड़ियों से नहीं बल्कि हवा में उड़कर सामान पहुंचाते हुए नजर आ रहा है।

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक डिलीवरी ब्वॉय सामान की डिलीवरी देने के लिए शक्तिमान की तरह हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है, इसके बाद वह जमीन पर उतरता है और ग्राहक को सामान देता है। इस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का नाम नून (noon) बताया जा रहा है, जो सऊदी अरब की ई-कॉमर्स कंपनी है जिसके डिलीवरी ब्वॉय उडकर सामान देने पहुंचते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस अनोखे तरीके से महज 15 मिनट में ग्राहकों तक सामान की डिलीवरी हो जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें