Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘राम या रावण कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर…लड़की ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- यह सोशल मीडिया के बच्चे

November 8, 2023

‘राम या रावण कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर…लड़की ने दिया ऐसा जवाब, लोग बोले- यह सोशल मीडिया के बच्चे

नेशनल डेस्क: अपने लाइफ पार्टनर को लेकर लड़कियों में कई तरह के अरमान होते हैं कि वो कैेसा होना चाहिए। शायद ही कोई लड़की चाहती होगी कि उसका लाइफ पार्टनर क्रूर, हिंसक या विलेन जैसा हो। लेकिन आज शायद समय बदल रहा है लड़कियों को ऐसे लाइफ पार्टनर पंसद आने लगे हैं जो किसी दूसरे पर बुरी नजर रखते हों।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIDEO NATION (@videonation.teb)

जी हां सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बता रही है कि उसे कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। लड़की की बात सुनकर सभी कह रहे हैं यह है घोर कलियुग। दरअसल लड़की कहती है कि उसे भगवान राम जैसा नहीं बल्कि रावण जैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। वीडियो कहां का और कब का है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में दिख रहा कि कुछ लड़कियों से एक लड़की सवाल पूछ रही है कि ‘आपको आपका लाइफ पार्टनर कैसा चाहिए? राम जी जैसे या रावण जैसे?’ इसके जवाब में लड़की कहती है, ‘रावण जैसा, लड़की उससे इसकी वजह पूछती है तो वह कहती है कि , ‘क्योंकि रावण ने सीता जी को चाहा था और उन्होंने बिना छुए उसका अपहरण किया और आजकल जैसा कलियुग में देखा जाए तो पुरुषों को थोड़ा डॉमिनेटिंग होना चाहिए…अपनी पार्टनर के प्रति भी और समाज के प्रति भी। रावण ने सीता जी का अपहरण किया था, पर बिना छुए वो लेकर गया था लेकिन इतने समय सीता जी उसके पास रहीं फिर भी रावण ने गलत तरीके से नहीं छुआ, न गलत तरीके से देखा और न ही कोई भी गलत व्यवहार किया, इसलिए मैं तो चाहूंगी कि ऐसे कलियुग में मेरा पार्टनर रावण जैसा हो।

 

वहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। लोगों ने कहा कि बस यही सुनने को रह गया था, ये सोशल मीडिया के जन्मे बच्चे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सोशल मीडिया पर पढ़-पढ़कर इन लोगों ने रावण को महान बना दिया जबकि ये लोग जानते ही नहीं कि रावण को श्राप मिला था कि वो अरग किसी भी पराई स्त्री को छुएगा तो राख हो जाएगा। एक यूजर ने लिखा कि यह हैं छपरी लड़कियां, वायरल होने के लिए ऐसा बोल रही हैं इनको घंटा पता होगा कि भगवान राम क्या थे। लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

 

किसी ने लिखा कि इनको शायद मालूम नहीं कि रावण ने छल-कपट से मां सीता का हरण किया था और खींच कर रथ पर बिठाया था। वहीं एक अन्य ने लिखा कि “ना नर में कोई राम बचा, न नारी में कोई सीता है!” समय समय की बात है!’ लोग लड़कियों क काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बेटा पहले अच्छे से अपने ग्रंतों का अध्ययन कर लो फिर बोलो, ऐसी ही लड़कियां दूसरे धर्म के लोगों के चक्कर में फंस कर अपनी जान गंवाती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें