Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की हत्या के आरोप में उसके भाई समेत चार लोग गिरफ्तार

November 8, 2023

युवक की हत्या के आरोप में उसके भाई समेत चार लोग गिरफ्तार

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक युवक की हत्या करने के बाद उसका शव नहर में फेंकने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को मृतक के भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञन सिंह ने बताया कि छह नवंबर को थाना जारचा क्षेत्र में एक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक की बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर पाई गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की पहचान आशुतोष उर्फ अंशु (उम्र करीब 30 साल) के रूप में हुई जो ग्राम धूम मानिकपुर का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि बीती रात को पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में मामला दर्ज करके मृतक के भाई राहुल, उसके दोस्त दीपक, सुनील तथा निशु को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने कहा कि वह शराब पीकर अपने भाई और मां के साथ अक्सर मारपीट करता था और घटना वाले दिन भी उसने दोनों से मारपीट की थी। पुलिस ने कहा कि मृतक के भाई राहुल ने अपनी मां को मौसी के घर भेज दिया तथा अपने तीन साथियों की मदद से आशुतोष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के उद्देशय़ से उसे नहर में फेंक दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें