Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर लघु सचिवालय में हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

November 9, 2023

झज्जर लघु सचिवालय में हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी

झज्जर लघु सचिवालय में हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग और 26000 वेतन की मांग पर कर्मचारी अड़े हुए हैं। आज सभी कर्मचारियों ने लघु सचिवालय पर इकट्ठा होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। सड़कों पर एक ही नारा लगाते हुए निकले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें 26000 वेतन हरियाणा सरकार दे ग्रामीण सफाई कर्मचारी के सचिव संदीप ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है। कि हरियाणा सरकार अपनी हद्धार्मिता बनाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार करते हुए उन्हें पूरा नहीं कर रही है।

पिछले 17 सालों से हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों के रूप में लगातार ग्रामीण अंचल में साफ सफाई का काम कर रहा है लेकिन साथ-साथ सरकार से भी अनुरोध किया जा रहा है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सरकार इन कर्मचारियों की तरफ कतई ध्यान नहीं दे रही अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में काफी रोज बना हुआ है ग्रामीण सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हुए हैं हरियाणा भर के ग्रामीण सफाई कर्मचारी हर जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री का पुतला फुकर आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। झज्जर में भी हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय से निकलकर राव तुलाराम चौक पर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फुकर विरोध प्रदर्शन किया है।

चेतावनी भरे शब्दों में कहे कि अब भी समय है जाग जाए नहीं तो आने वाले समय में इसका कामयाजा हरियाणा सरकार को जरूर भुगतना पकड़ेगा जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन ऐसे ही जारी रखने की चेतावनी भी हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें