Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार दो दाेस्तों को टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

November 9, 2023

भिवानी में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार दो दाेस्तों को टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

भिवानी: गांव मंढाना से जाटूलोहारी आ रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक आकाश की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में सदर पुलिस थाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला बुधवार रात करीब आठ बजे का है। सदर पुलिस थाना को दी शिकायत में नेपाल के गांव पालया निवासी 18 वर्षीय लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त गांव जाटू लोहारी निवासी 19 वर्षीय आकाश के साथ मंढाणा से घर वापस जा रहा था।

जब वे गांव जाटू लोहारी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक सड़क किनारे बनी कुई से टक्कर गई। गंभीर हालात में दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि लक्ष्मण का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लक्ष्मण के कंधे में गंभीर चोट लगी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें