Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली की रात IAS वरिन्द्र कुमार शर्मा के घर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

November 13, 2023

दिवाली की रात IAS वरिन्द्र कुमार शर्मा के घर फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

पंजाब डेस्क : 2009 बैच के आईएएस ऑफिसर वरिन्द्र कुमार शर्मा के सैक्टर-24 स्थित सरकारी आवास में दिवाली की रात को अचानक से किसी ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस फायरिंग में जान-माल का कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन सैक्टर-24 में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदयपाल सिंह, सैक्टर-11 एसएचओ मलकीत सिंह, सैक्टर-24 चौकी इंचार्ज कुलदीप मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफएसएल की टीम ने भी घटना का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार आईएएस वरिन्द्र कुमार शर्मा सैक्टर-24 के मकान नंबर-3437 में रहते हैं। दिवाली वाले दिन रात करीब 11.15 पर अचानक से गोली चलने की आवाज आई। जब देखा तो गोली उनके दरवाजे की खिड़की पर लगी। आसपास के लोग जब इकट्ठे हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। गोली का खोल तो पुलिस को मौके से मिल गया, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि किसी गनमैन से गोली चली या फिर किसी अज्ञात ने गोली चलाई है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के वक्त आईएएस के परिवार के सदस्य भी घर पर ही मौजूद थे

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें