Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ़ोन का जल्दी खत्म हो रहा डेटा या ड्रेन हो रही बैटरी, तो समझ जाइये खतरे में है Privacy!

November 13, 2023

फ़ोन का जल्दी खत्म हो रहा डेटा या ड्रेन हो रही बैटरी, तो समझ जाइये खतरे में है Privacy!

 

नई दिल्ली: कई बार हम नोटिस करते हैं कि हमारे फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या डेटा भी तेजी से गायब हो रहा है। हमें लगता है कि ये हमारे फोन ज़्यादा इस्तेमाल करने की वजह से हो रहा है, लेकिन ऐसा इसलिए भी हो सकता है जब आपका फोन किसी हैकर के हाथ लग गया हो। आइए जानते हैं फोन के कौन से संकेत बताते हैं कि मोबाइल हैक हो गया है।

फोन का इस्तेमाल अब लगभग सभी चीज़ों के लिए किया जाता है. बैंकिंग से जुड़े काम हो या फिर ज़रूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर करना हो, सभी ज़रूरी काम अब घर बैठे फोन पर ही हो जाते हैं। इसी का सहारा लेकर जालसाज भी नए-नए तरीके आजमाते हैं और हैकिंग को अंजाम देते हैं। कई बार तो हम ये भी सुनते हैं कि कुछ ऐसे ऐप्स हैं जो चोरी-छुपे हमारे फोन में घुस गए हैं और जासूसी कर रहे हैं। इसलिए कई बार हमें ये डर रहता है कि हमें कैसे पता चलेगा कि हमारा फोन हैक हो गया है या कोई इसपर लगातार नज़र रख रखा है।

#अगर आपको नकली वायरस अलर्ट और अन्य धमकी भरे मैसेज के लिए पुश नोटिफिकेशन मिल रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका मोबाइल फोन एडवेयर से संक्रमित है जिसे अपने काम को पूरा करने के लिए यूज़र्स इनपुट की आवश्यकता हो. ऐसे नोटिफिकेशन या मैसेज पर टैप न करें।

# गेम खेलते हुए या फिल्में देखने जैसे लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन गर्म हो जाते हैं। हालांकि, अगर आपका फोन आपके कुछ किए बिना ही गर्म हो रहा है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि हैकर्स आपके फोन को कंट्रोल कर रहे हैं।

#अगर आप अपने सोशल मीडिया या फिर किसी और अकाउंट से किए गए पोस्ट को देखते हैं जिन्हें आपने नहीं किया है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैकर की कब्जे में हो।

# चेक करें कि क्या आपका मोबाइल डेटा यूसेज अचानक बढ़ गया है और सामान्य से ज़्यादा खर्च होने लगा है। ऐसा हो सकता है कि फोन में मैलिशियस ऐप्स या सॉफ्टवेयर बैकग्राउंड में आपके मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर रहे होंगे।

#आपका स्मार्टफोन अचानक स्लो हो गया है. यह स्लो काम करता है और ज़्यादा रिसोर्स और बैटरी पावर का इस्तेमाल करता है। ऐसा हो सकता है कि फोन के बैकग्राउंड में चुपके से कोई मालवेयर छुपा है।

ये भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें