Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाल दिवस पर बच्चों से मिले CM Yogi, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

November 14, 2023

बाल दिवस पर बच्चों से मिले CM Yogi, दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

गोरखपुर : अपने बाल प्रेम के लिए विख्यात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने आए नन्हे योद्धाओं (ताइक्वांडो प्रशिक्षु बच्चों) को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। ताइक्वांडो सीखने वाले इन बच्चों ने सीएम योगी को गुलाब गिफ्ट किया तो मुख्यमंत्री वात्सल्य भाव से मुस्कुराने लगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के बच्चे उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक कर सीएम योगी को गुलाब का फूल भेंट किया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे। उन्होंने बच्चों से उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षण और पढ़ाई को लेकर बातचीत की और खूब सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

बाल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश पोस्ट कर बाल हित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्र की आशा, आकांक्षा और उन्नति के आधार, सभी प्रिय बच्चों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारी सरकार बच्चों को संस्कारित शिक्षा, सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके समग्र विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें