Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalyan Jewelers का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 27.33% बढ़कर 134.87 करोड़ रुपए हुआ

November 15, 2023

Kalyan Jewelers का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 27.33% बढ़कर 134.87 करोड़ रुपए हुआ

 

मुंबई : आभूषण विक्रेता कंपनी कल्याण ज्वैलर्स का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 27.33 प्रतिशत बढ़कर 134.87 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का पिछले साल दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 105.92 करोड़ रुपए रहा था। कल्याण ज्वैलर्स ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 27.11 प्रतिशत बढ़कर 4,414.53 करोड़ रुपए रही।

पिछले साल समान अवधि में यह 3,472.91 करोड़ रुपए रही थी। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी की पश्चिम एशिया से परिचालन आय 629 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 601 करोड़ रुपए थी। कंपनी के ई- वाणिज्य मंच कैनडेयर का दूसरी तिमाही में राजस्व 16.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 37 करोड़ रुपए रहा था।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें