Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 15, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 32 पैसे की बढ़त के साथ 83.01 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के सितंबर 2021 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आने के बाद अमेरिकी मुद्रा कमजोर होने से रुपया तेजी के साथ खुला। वहीं घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.03 पर खुला और फिर 83.01 पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव से 32 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था। दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.07 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें