Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को हंसाने-गुदगुदाने फिर आ रहे हैं कपिल शर्मा…TV पर नहीं इस बार यहां धमाल मचाएंगे कॉमेडियन

November 15, 2023

लोगों को हंसाने-गुदगुदाने फिर आ रहे हैं कपिल शर्मा…TV पर नहीं इस बार यहां धमाल मचाएंगे कॉमेडियन

मुंबई: जानेमाने अभिनेता कपिल शर्मा डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना नया शो ला रहे है। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो का पहला प्रोमो साझा किया। इसमें कपिल शर्मा कहते हैं कि घर बदला है परिवार नहीं। कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके पुराने शो से जुड़े कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह होंगे। यह शो उनके पुराने शो द कपिल शर्मा शो से अलग होगा।

कपिल के नए शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया, कंटेंट की वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा,कपिल की कलात्मक विरासत और कॉमेडी ने उन्हें इतने वर्षों में घर-घर तक पहुंचा दिया है। हमें उनके साथ काम करने और उनके साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नया शो लाने पर बहुत गर्व है। कपिल अब अपने नए पते से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें