Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

फोन की बैटरी को ज्यादा समय तक टिकाने के लिए फॉलो करें यह टिप्स,नहीं पड़ेगी चार्जिंग की ज़रूरत!

November 15, 2023

फोन की बैटरी को ज्यादा समय तक टिकाने के लिए फॉलो करें यह टिप्स,नहीं पड़ेगी चार्जिंग की ज़रूरत!

 

मुंबई: अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म होती है तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में फोन की बैटरी डेड हो जाए तो ये किसी काम का नहीं रहता है। किसी भी फोन के लिए उसकी बैटरी बहुत जरूरी होती है, तो अगर दिल ही काम करना बंद कर देगा यानी कि बैटरी खत्म हो जाएगी।

तो फिर मतलब कि ये डेड. नए फोन के साथ तो बैटरी लो की समस्या नहीं आती है, लेकिन पुराने फोन के साथ बैटरी लो होने की दिक्कत जल्दी आती है. तो अगर आप भी बैटरी को लंबी देर तक चलाना चाहते हैं तो आपके लिए हम कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।

वाइब्रेशन के बंद: फोन का वाइब्रेशन रिंगटोन से ज़्यादा पावर खींचता है. इसलिए अगर ज़रूरत नहीं हैं तो वाइब्रेशन को बंद रखने में ही समझदारी है। इससे बैटरी काफी बच जाएगी। डार्क थीम: अगर आप फोन बैटरी को लंबे समय तक तक चलाना चाहते हैं तो आपको डार्क थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैटरी यूसेज को कम करें: कई बार ऐप बंद करने के बाद भी ये बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती हैं, जिसकी वदह से बैटरी की खपत होती रहती है। इसलिए बैकग्राउंड की ऐप को बंद कर दें।

ब्राइटनेस कम करना है ज़रूरी: डिस्प्ले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सबसे ज़्यादा बिजली की खपत करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करने से बिजली की खपत काफी कम हो जाती है जो आपके एंड्रॉयड डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करती है।

कम करें रिफ्रेश रेट: आजकल के फोन में रिफ्रेश रेट बहुत ज्यादा होता है. लेकिन कई मॉर्डन फोन में इसे एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। कोशिश करें अपने फोन के डिस्प्ले को 60Hz पर सेट करें।

ये भी पढ़ें: हिमंता सरमा के बयान पर बांग्लादेश नाराज, ढाका में भारतीय राजनयिक को किया तलब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें