Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Jharkhand के लिए लगभग 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

November 15, 2023

PM Modi ने Jharkhand के लिए लगभग 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

खूंटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को खूंटी में झारखंड के लिए रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़ी लगभग 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)रांची का नया परिसर, आईआईटी-आईएसएम धनबाद का एक नया छात्रवास, बोकारो में पेट्रोलियम तेल और लुब्रिकेंट (पीओएल) डिपो तथा हटिया-पकरा, तलगरिया-बोकारो और जारंगडीह-पतरातू खंडों में रेल पटरियों का दोहरीकरण शामिल है।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें एनएच-133 के महागामा-हंसडीहा खंड के 52 किलोमीटर लंबे खंड को चार लेन का बनाना, एनएच-114 ए के बासुकीनाथ-देवघर खंड के 45 किलोमीटर लंबे खंड को चार लेन बनाना, केडीएच-पूर्णाडीह कोयला संयंत्र का निर्माण और आईआईआईटी-रांची के एक नया शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें