Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बिग बॉस 17’: अरुण और अनुराग के बीच हुआ झगड़ा, हाथापाई तक पहुंची बात

November 15, 2023

‘बिग बॉस 17’: अरुण और अनुराग के बीच हुआ झगड़ा, हाथापाई तक पहुंची बात

मुंबई: ‘बिग बॉस 17’ के नवीनतम एपिसोड में अनुराग डोभाल को सह-घर के सदस्य अरुण महाशेट्टी के साथ लड़ते हुए देखा गया। यह झगड़ा बढ़ते-बढ़ते शारीरिक विवाद तक पहुंच गया। एपिसोड में सबसे पहले अरुण और अनुराग के बीच नोकझोंक होती दिखी।

बाद में अनुराग तब परेशान हो गए जब अरुण ने पूर्व के बारे में बयान दिया कि उन्हें एक महिला के साथ एक होटल में प्रवेश करते और दूसरी के साथ निकलते देखा गया था।अरुण ने कहा था, ’तेरा पता है, देखा मैंने सब, होटल में कोई साथ गया था, अगले दिन किस के साथ निकला था।‘

उसकी बात पर गुस्ज़्साएं अनुराग ने उत्तर दिया, ‘‘वो मेरी बहन थी। तू नेशनल टेलीविजन पर आकर मेरी बहन को ट्रैक कर रहा है? तू मेरी बहन के बारे में राष्ट्रीय टेलीविजन पर बोला? की में रात को किसी से साथ घुसके, किसी और के साथ निकला? परिवार को मत लेके आ, ऐसा मत करो।’’बाद में झगड़ा बढ़ गया, जहां अनुराग ने अरुण का कॉलर पकड़ लिया।

हालांकि, घरवाले तुरंत बीच में आ गए और इसे रोक दिया।बाद में अरुण और अनुराग के बीच रसोई में फिर से बहस हो गई, जहां अनुराग ने एक प्लेट तोड़ दी। इन सबके बीच, बिग बॉस ने घोषणा कर दी कि सजा के तौर पर उनकी अगली घोषणा तक रसोई बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें