Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हमें माफ कर दो’…फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर की सफाई, बोले- मैं ऐसा नहीं हूं

November 16, 2023

‘हमें माफ कर दो’…फैन को थप्पड़ मारने के बाद नाना पाटेकर की सफाई, बोले- मैं ऐसा नहीं हूं

नेशनल डेस्क: अभिनेता नाना पाटेकर जहां अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्नी’ को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं वे अपने एक फैन को थप्पड़ मारने के चलते चर्चा में आ गए हैं। नाना ने ​वाराणसी में अपनी फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंंग के दौरान एक फैन को थप्पड़ दिया। लड़का नाना के साथ सेल्फी लेना चाहता था लेकिन एक्टर भड़क गए और उसे गुस्से से थप्पड़ रसीद दिया। वहीं अब इस पूरे मामले में नाना पाटेकर ने वीडियो जारी कर सफाई पेश की है।

 

क्या बोले नाना पाटेकर?

नाना पाटेकटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने गलतफहमी में यह किया। उन्होंने कहा कि ‘एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैंने एक बच्चे को मारा, हालांकि यह हमारी फिल्म के सीक्वेंस का हिस्सा था। हम एक रिहर्सल कर चुके थे। पीछे से एक बंदा आता है और कहता है कि ‘ऐ बुढ़ऊ! टोपी बेचनी है’ मैं उसे पकड़ता हूं और मारता हूं और कहता हूं कि बदतमीजी मत करो, तमीज से पेश आओ…और वह भाग जाता है। नाना ने कहा कि हम एक टेक की रिहर्सल कर चुके थे।

 

डायरेक्टर ने कहा कि हम और एक बार करते हैं, एक्टर ने कहा कि मैं शॉट के लिए रेडी था तभी एक लड़का फोन लेकर आ गया और फोटो लेने लगा। नाना ने कहा कि मुझे लगा यह भी शूटिंग का हिस्सा है और इसलिए मैंने लड़के को थप्पड़ मारते हुए कहा कि क्या बदतमीजी है। नाना ने कहा कि मुझे लगा ही नहीं कि वो मुझसे मिलने आया था। एक्टर ने कहा कि मैं ऐसा नहीं हूं कि किसी को ऐसे ही थप्पड़ मार दूं, यह सब गलतफहमी के चलते हुआ। बाद में पता चला कि वह हमारा बंदा नहीं था. हम उसे बुलाने के लिए गए लेकिन वह भाग गया, हालांकि हमने कभी फोटो को लिए किसी को मना नहीं किया। इतनी भीड़ रहती है घाट पर और यह तो बाजार में सीन हो रहा था, अब यह गलती से हो गया। जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं।

 

वहीं कुछ लोग नाना की माफी को नाटक ही बता रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि इसके लिए भी स्क्रिप्ट लिखी गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सही है पहले थप्पड़ मार लो फिर कह तो गलती से हो गया, माफ कर दो। क्या बता नहीं चलता है अपना बंदा कौन सा है -कौन सा नहीं। बता दें कि नाना पाटेकर इन दिनों अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग वाराणसी, उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं। बाप बेटे के रिश्ते पर बन रही इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा लीड रोल प्ले कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें