कुछ घंटों की मेहनत और तनाव के बाद मिली जीत: Pat Cummins
November 17, 2023
कोलकाता: आईसीसी विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर मिली तीन विकेटों की रोमांचक जीत पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि कुछ समय तक काफी अधिक तनाव रहा।
आज यहां हुए मुकाबले में मिली जीत पर कमिंस ने कहा, “कुछ घंटों में तनाव काफ़ी अधिक रहा, लेकिन एक शानदार मैच हुआ। हमने सोचा था कि थोड़ी स्पिन होगी। उम्मीद नहीं थी कि स्टार्क और जॉश इतनी जल्दी गेंदबाज़ी करेंगे। बादल छाए थे और स्विंग हो रही थी तो अधिक बुरा नहीं था। टूर्नामेंट की शुरुआत में हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी। हेड के पास ऐसे ही विकेट लेने की कला है। पूरे टूर्नामेंट में अलग-अलग गेंदबाज़ों ने योगदान दिए हैं। एक कठिन विकेट पर दो अच्छे स्पिनर्स के सामने इंग्लस ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। अच्छी बात है कि हम से कुछ लोग पहले भी फाइनल खेल चुके हैं। 2015 विश्व कप फाइनल यादगार था तो एक और विश्व कप फाइनल में वो भी भारत में खेलने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा।”