Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 2025 में होगी रिलीज

November 22, 2023

करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, 2025 में होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड स्टार कार्तकि आर्यन और निर्देशक-निर्माता करण जौहर एक बार फिर साथ आ रहे हैं। बुधवार को कार्तकि के जन्मदिन के अवसर पर एक नई फिल्ज़्म की घोषणा की गई। फिल्म का निर्देशन संदीप मोदी करेंगे। जो पहले सुष्मिता सेन अभिनीत स्ट्रीमिंग सीरीज ‘आर्या’ और आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर अभिनीत ‘द नाइट मैनेजर’ के लिए काम कर चुके हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर घोषणा साझा करते हुए कैप्शन में एक नोट लिखा, ‘‘आज एक विशेष दिन पर कुछ विशेष समाचारों के साथ शुरुआत हो रही है। असाधारण प्रतिभाशाली संदीप मोदी द्वारा निर्देशित फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हूं। मैं 15 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शति होने वाली इस कहानी के लिए हमारे नायक के रूप में अत्यंत प्रतिभाशाली कार्तकि आर्यन की घोषणा करते हुए खुद को उत्साहित महसूस कर रहा हूं।’

‘भूल भुलैया 2’ स्टार को शुभकामनाएं देते हुए करण ने आगे लिखा, ‘कार्तकि, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, हमारा सहयोग यहां से और मजबूत होता जाए और बड़े पर्दे पर जादू पैदा करना कभी बंद न करे।‘कार्तकि ने अपने एक्स पर लिखा, ‘शौर्य और बलिदान से भरा हमारे गौरवशाली भारतीय इतिहास का एक अविस्मरणीय अध्याय अब मेरे जीवन का हिस्सा बनने जा रहा है, यह विषय मेरे दिल के करीब है। एक नई यात्रा शुरू करने के लिए बेहद गौरवान्वित और उत्साहित हूं।’इससे पहले कार्तकि और करण अलग हो गए थे क्योंकि अभिनेता ने ‘दोस्ताना 2’ छोड़ दी थी, जिसे करण के बैनर द्वारा निर्मति किया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें