Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में हरियाणा BJP की बड़ी बैठक, हरियाणा बीजेपी मिशन 2024 की तैयारी में जुटी

November 24, 2023

पंचकूला में हरियाणा BJP की बड़ी बैठक, हरियाणा बीजेपी मिशन 2024 की तैयारी में जुटी

पंचकूला: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी आगामी रणनीति तैयार करने में जुट गई है। हरियाणा बीजेपी मिशन 2024 को लेकर किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. यही वजह है कि पार्टी अभी से लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक कर रही है। इसी कड़ी में आज पंचकूला सेक्टर- 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा और मिशन 2024 को लेकर भाजपा की बैठक हो रही है। बैठक में पहुंचे हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज समेत तमाम कैबिनेट मंत्री शामिल रहे। इस बैठक में राज्य मंत्री संदीप सिंह भी शामिल हुए। आपको बता कि हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सभी मंत्रीगण और विधायक भी मौजूद रहे। इस बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी को भी शामिल किया गया है. इसके साथ ही इस बैठक में वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार रहे नेता और अन्य बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस बैठक में वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर मंथन जारी है।

आपको बता दें कि पंचकूला में आयोजित बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के अलावा बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के अलावा कई कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक के अलावा पार्टी के कई नेता मौजूद हैं। सीएम मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि पंचकूला में आयोजित बैठक के बाद पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। बैठक में शिरकत करने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल, कृष्ण पवार, रामवीर गंगवा विधानसभा उपाध्यक्ष, अरविंद शर्मा रोहतक सांसद और कई विधायक भी पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें