Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेना के पूर्व सैनिकों की ओर से दिल्ली में दिए जा रहे वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर हो रहा जमकर धरना प्रदर्शन

November 25, 2023

सेना के पूर्व सैनिकों की ओर से दिल्ली में दिए जा रहे वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर हो रहा जमकर धरना प्रदर्शन

भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की ओर से दिल्ली में दिए जा रहे वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है और आज सुबह करीब 5:00 बजे के ढाई सौ के करीब पूर्व सैनिक शंभू रेलवे स्टेशन पर लाइनों पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ अपना रोज प्रदर्शन कर रहे हैं और बड़ी तादाद में पुलिस बल भी लगाया गया है। पूरे पंजाब के पूर्व सैनिक इस धरने में पहुंचने शुरू हो चुके हैं और सुबह 5:00 बजे से ही भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों के तादाद बढ़ती जा रही है। बड़ी गिनती में पंजाब पुलिस और जीआरपी पुलिस के मुलाजम लगाए गए और पूरे भारत मे से सैनिक पहुंचना शुरू हो चुके हैं।

अपनी मांगों को लेकर कुछ पूर्व सैनिक पानी की टंकी पर भी चढ़ चुके हैं जिनसे लगातार प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है।नायब तहसीलदार घनौर हरीश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार केंद्र सरकार की ओर से संपर्क किया जा रहा है और जो भी सैनिकों की मांगे हैं उनका पूरा किया जाएगा जिला पटियाला के आल्हा अधिकारी भी इस दौरान पहुंचने शुरू हो चुके हैं l

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें