Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS, 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से की बढ़त हासिल

November 26, 2023

IND vs AUS, 2nd T20I: भारत ने दूसरे टी20 मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से की बढ़त हासिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में हो रहा है। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया था। अब भारत की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की होगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कंगारू टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए हैं। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 191 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:-
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में 44 रन से हराकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 और ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 31 रन बनाए। ऑस्ट्र्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे ओवर में टीम का स्कोर 30 रन पहुंच गया। हालांकि, शॉर्ट 19 रन बनाकर आउट हुए और कंगारू टीम पटरी से उतर गई। इंग्लिस दो रन और मैक्सवेल 12 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ भी 19 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोइनिस और डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम की वापसी कराई, लेकिन डेविड के आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई। डेविड ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन बनाए। अंत में मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सॉन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा।


IND 235/4 (20)  India won by 44 runs

AUS 191/9 (20)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें