Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण अफ्रीका : प्लेटिनम खदान में गिरी लिफ्ट, 11 मजदूरों की हुई मौत, 75 घायल

November 28, 2023

दक्षिण अफ्रीका : प्लेटिनम खदान में गिरी लिफ्ट, 11 मजदूरों की हुई मौत, 75 घायल

जोहानिसबर्गः दक्षिण अफ्रीकी में प्लेटिनम की एक खदान में मजदूरों को नीचे उतारने के दौरान एक लिफ्ट अचानक से गिर गई जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। खदान संचालक ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। घटना उत्तरी शहर रस्टनबर्ग की एक खदान में सोमवार शाम को घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंपाला प्लेटिनम होल्डिंग्स (इम्प्लांट्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निको मुलर ने एक बयान में कहा कि यह उनकी कंपनी के इतिहास का सबसे भयावह दिन है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका प्लेटिनम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें