Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘झूठ, झूठ और झूठ शर्म करो’… Indigo फ्लाइट हुई लेट, तो कपिल शर्मा ने लगा दी एयरलाइन्स की क्लास

November 30, 2023

‘झूठ, झूठ और झूठ शर्म करो’… Indigo फ्लाइट हुई लेट, तो कपिल शर्मा ने लगा दी एयरलाइन्स की क्लास

नेशनल डेस्क: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंडिगो एयरलाइंस को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल बुधवार रात को कपिल शर्मा की फ्लाइट लेट हो गई, जिसके बाद उन्होंने इंडिगो को काफी झिड़क लगाई। कपिल ने ट्विट पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय हो गया है लेकिन वे दूसरे पैसेंजर्स के साथ ट्रांजिट बस में फंसे रहे और उन्हें फ्लाइट को लेकर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं दी गई। कपिल ने कहा कि जब भी एयरलाइंस के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है।

 

कपिल ने ट्वीट किया किया कि ‘डियर Indigo पहले आपने हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? सच में ? हमें रात 8 बजे तक टेक ऑफ करना था और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है, क्या आपको लगता है कि ये 180 पैसेंजर्स फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं #इंडिगो 6ई 5149 #बेशर्म.’ वहीं एक अन्य ट्वीट में कपिल ने लिखा कि अब वे सभी पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम आपको दूसरे प्लेन में भेज देंगे लेकिन फिर से हमें सिक्योरिटी चेक के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा।

 

इसके बाद कपिल शर्मा ने एक और पोस्ट किया और लिखा- ‘लोग आपकी वजह से जूझ रहे हैं और इंडिगो सिर्फ झूठ, झूठ और झूठ बोल रहा है। व्हील चेयर पर कुछ बूढ़े पैसेंजर्स हैं, जिनकी हेल्थ बहुत अच्छी कंडीशन में नहीं है,आपको शर्म आनी चाहिए!’ बता दें कि इससे पहले फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी दावा किया था कि उनकी फ्लाइट दो घंटे लेट हैं। उन्होंने लिखा था- ‘सुबह 11.10 बजे फ्लाइट में चढ़े, 12.40 बजे हैं और 1.30 घंटे और कप्तान या पायलट दल से जानकारी का एक शब्द भी नहीं। उन्होंने लिखा था कि दुनिया भर में उड़ानों में देरी होती है लेकिन पैसेंजर्स के लिए ऐसी उदासीनता इंडिगो की एक अनोखी क्वालिटी है।

 

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग कपिल के समर्थन में तो कुछ लोग उनको ज्ञान बांट रहे हैं। कुछ यूजर्श ने लिखा कि इंडिगो को यात्रियों के समय की कद्र नहीं और न ही वे अच्छे से कभी जवाब देते हैं। वहीं कई यूजर्स ने कपिल शर्मा को ज्ञान बांटते हुए लिखा कि कपिल भाई जब तक पायलट नहीं आता प्लेन में ही अपना नया शो शुरू कर दो। एक ने लिखा चिल करो भाई इतना क्यों भड़क रहे हो। लोग कपिल के पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें