Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

करण जौहर ने किया खुलासा, ‘DDLJ’ में काजोल लेकर चौका देने वाली बताई सच्चाई

November 30, 2023

करण जौहर ने किया खुलासा, ‘DDLJ’ में काजोल लेकर चौका देने वाली बताई सच्चाई

मुंबई: स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने डांसर का एक आउटफिट काजोल को दिया था।करण जौहर ने शेयर किया कि इस घटना ने आदित्य चोपड़ा को चौंका दिया जब उन्हें महीनों बाद एडिटिंग में इसका पता चला। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से आदित्य ने बतौर निर्देशक शुरूआत की थी।

‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में काजोल और रानी मुखर्जी नजर आएंगी।एपिसोड के दौरान करण जौहर ने कहा, ’’दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए हम एक गाने की शूटिंग बर्फ में कर रहे थे। आदित्य गाने में काजोल को रेड आउटफिट पहनाना चाहते थे, और मनीष के साथ कुछ हो गया था। इसलिए मैं गया और ‘रुक जा’ गाने से डांसर की एक आउटफिट निकाली, मैंने सोचा कि किसी को पता नहीं चलेगा।’

‘काजोल ‘जरा सा झूम लूं मैं’ गाने में बर्फ में डांसर्स की कॉस्ट्यूम, वही बूट्स और रेड आउटफिट और बेरेट पहने हुए हैं, क्योंकि विग पूरी तरह से गड़बड़ थी, इसलिए हमने बेरेट लगाने के लिए कहा। कई महीनों के बाद जब आदित्य एडिटिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझे एडिटिंग रूम में बुलाया और कहा, ‘क्या आपने उन्हें डांसर का आउटफिट दिया है जो उन्होंने इस गाने में पहना है। मैंने कहा कि रेड आउटफिट गड़बड़ थी।’’कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें