Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

 गुरुग्राम में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

December 1, 2023

 गुरुग्राम में फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुरुग्राम: गुरुग्राम के टिकरी गांव में फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र, दीपक और हिना के रूप में हुई है। फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले तीनों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने बुधवार को एकनाथ एंटरप्राइजेज नामक दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान फर्जी दस्तावेज और 61,525 रुपये नकद जब्त किए गए।

आरोपी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के लिए 15,000 रुपये और फर्जी आधार कार्ड के लिए 2,000 रुपये लेते थे। पुलिस ने एक कंप्यूटर, पिंट्रर, लैपटॉप, स्कैनर और बायोमेट्रिक मशीन भी जब्त की।हरीश कुमार ने कहा, ‘दीपक ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए न्यूपिंट्र.को.इन वेबसाइट का इस्तेमाल किया।‘ आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के सदर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें