Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने शांगहाई में तटरक्षक बल के पूर्वी चीन सागर क्षेत्र मुख्यालय का निरीक्षण किया दौरा

December 1, 2023

शी चिनफिंग ने शांगहाई में तटरक्षक बल के पूर्वी चीन सागर क्षेत्र मुख्यालय का निरीक्षण किया दौरा

29 नवंबर को चीन के महानगर शांगहाई की अपनी यात्रा के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी सशस्त्र पुलिस के अधीनस्थ तटरक्षक बल के पूर्वी चीन सागर क्षेत्र मुख्यालय का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने वहां तटरक्षक बलों के गठन और अनुप्रयोग की विशेषताओं और नियमों को समझने के महत्व के साथ-साथ समुद्री अधिकारों की रक्षा करने और कानून को लागू करने की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यालय में, राष्ट्रपति शी ने तटरक्षक प्रतिनिधियों से मुलाकात की, उनकी कार्य रिपोर्ट सुनी और वीडियो के माध्यम से तटरक्षक बेड़े के मिशन प्रदर्शन को देखा। उन्होंने सक्रिय रूप से मुख्यालय के निर्माण और मिशन पूरा होने की स्थिति का आकलन किया, कानून को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने और लागू करने, राष्ट्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा करने के महत्व पर जोर दिया।

राष्ट्रपति शी ने समुद्री कानून प्रवर्तन सहयोग तंत्र स्थापित करने और उसमें सुधार करने, कानून के तहत समुद्र में अवैध और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने और देश की समुद्री अर्थव्यवस्था के स्वस्थ विकास को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

इसके अलावा, उन्होंने व्यावहारिक विदेशी आदान-प्रदान और समुद्री कानून प्रवर्तन में सहयोग और अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय महासागर प्रशासन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें